Janta 24X7 News

Jun 29, 2026 janta24x7news

CM योगी ने उठाया श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा, AIMIM का पलटवार- '17 हजार एनकाउंटर पर क्यों नहीं बोलते?'

हाथरस में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान की बात करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर AIMIM ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता शादाब चौहान और पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने योगी सरकार पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया और 17 हजार एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए सवाल किए।

CM योगी ने उठाया श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा, AIMIM का पलटवार- '17 हजार एनकाउंटर पर क्यों नहीं बोलते?'
उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए अभियान चलाने की बात कही। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

AIMIM के पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी और सपा का एजेंडा एक जैसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब सिर्फ धर्म ही मुद्दा रह गया है।

वहीं AIMIM के प्रवक्ता शादाब चौहान ने भी मुख्यमंत्री योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार राम मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की बात करती है, लेकिन 17 हजार एनकाउंटर पर चर्चा क्यों नहीं करती। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजधर्म निभाने और संविधान की शपथ के अनुरूप काम करने की भी बात कही।

दरअसल, हाथरस में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जिस तरह श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन चला, उसी तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए भी अभियान चलाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates