Janta 24X7 News

Sep 26, 2026 sonia singh

लखनऊ में आसमान से आफत! 40 घंटे की बारिश से जलभराव, पेड़ गिरे और सड़कें धंसीं

लखनऊ में बारिश का कहर! 40 घंटे से लगातार पानी, सितंबर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड; स्कूल बंद #LucknowRain #LucknowWeather #LucknowNews #HeavyRain #UPWeather #UPNews #RainAlert #IMDAlert #Lucknow #UttarPradesh #HeavyRainfall #WeatherUpdate #RainInLucknow #Janta24x7News

लखनऊ में आसमान से आफत! 40 घंटे की बारिश से जलभराव, पेड़ गिरे और सड़कें धंसीं
Lucknow : बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है । आपको बता दे की lucknow me ये बारिश गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को पूरे दिन जारी रही और शनिवार को भी राजधानी में मौसम खराब बना हुआ है। लगातार बारिश व हो रही है। यानि कहे तो करीब 40 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।


तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित हो गया है , इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मोहल्लों और पार्कों में पानी भर गया, जबकि कई जगह सड़क का पानी घरों तक पहुंच गया।तेज हवा के साथ हुई बारिश से निशातगंज में 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा गया। अलीगंज, खजाना रोड और आशियाना चौराहे पर पेड़ गिर गए। अमीनाबाद में सड़क धंसी गयी। अलीगंज में पाकड़ का पेड़ गिरने से दो गाड़ियां दब गईं। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने 26 सितंबर को लखनऊ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्डों के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश दिया है।

बारिश की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लखनऊ एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से रात 8:30 बजे तक 12 घंटे में 86.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले भी 24 घंटे की अवधि में 10.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी।


बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर भी बेहद कम हो गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर एक डिग्री से भी कम रहा। सितंबर के महीने में इस तरह का मौसम राजधानी में लोगों को बारिश के साथ ठंड का अहसास करा रहा है।

मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की उम्मीद कम जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार 27 सितंबर को भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 28 सितंबर से चेतावनी में कमी आने का अनुमान है।

मौसम में बदलाव की बड़ी वजह बंगाल की खाड़ी और उससे जुड़े मौसम तंत्र को माना जा रहा है। उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के आसपास बना डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके कमजोर पड़ने के बाद इससे जुड़ा निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश का दौर सक्रिय रहने की संभावना है।

राजधानी में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने भी एहतियाती कदम बढ़ा दिए हैं। 26 सितंबर को लखनऊ के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश जारी किया गया है।

प्रदेश सरकार ने बारिश से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में सक्रिय रहने, जर्जर मकानों और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें राहत शिविरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट की ओर से भी यात्रियों को मौसम और जलभराव को देखते हुए घर से पर्याप्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। शहर में कई जगह जलभराव के कारण सामान्य यातायात प्रभावित है, ऐसे में एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की जरूरत है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक लखनऊ में शनिवार को भी बादल छाए रहने, बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ हवा की रफ्तार बढ़ने की भी संभावना जताई गई है।

फिलहाल राजधानी में बारिश ने आम जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। सड़क से लेकर मोहल्लों तक जलभराव, पेड़ गिरने और सड़क क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग का अलर्ट देखते हुए आने वाले 24 से 48 घंटे लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। लोगों को जलभराव वाले रास्तों से बचने, अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम संबंधी प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
Author - Sonia singh
Credit - Janta 24X7 News

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates