Janta 24X7 News

Oct 29, 2025 Ratnakar singh chauhan

एक तरफ प्रेमी की लाश, दूसरी तरफ प्रेमिका की लहूलुहान मोहब्बत!

एक तरफ प्रेमी की लाश, दूसरी तरफ प्रेमिका की लहूलुहान मोहब्बत! इश्क में पागलपन या समाज की दरिंदगी? प्रेमी की मौत की खबर के बाद प्रेमिका ने धारदार हथियार से खुद का काटा गला हालात गंभीर।

एक तरफ प्रेमी की लाश, दूसरी तरफ प्रेमिका की लहूलुहान मोहब्बत!
एक तरफ प्रेमी की लाश, दूसरी तरफ प्रेमिका की लहूलुहान मोहब्बत! इश्क में पागलपन या समाज की दरिंदगी? प्रेमी की मौत की खबर के बाद प्रेमिका ने धारदार हथियार से खुद का काटा गला हालात गंभीर।

लखनऊ/हमीरपुर। यूपी के हमिरपुर जिले में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजनों ने देख लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिस पर युवक ने प्रेमिका के चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में चाचा की स्थिति को देख स्वजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीट-पीटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है। वहीं घायल चाचा को मौदहा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

* आपको बता दे बाँदा जनपद के जसपुरा गाँव निवासी उमाशंकर का पुत्र रवि 30 बुधवार को चार बजे मौदहा कोतवाली के परछछ गाँव मे अपनी प्रेमिका मनीषा पुत्री पुत्तन से मिलने आया जिस पर उसी समय खेतो से मनीषा के चाचा पिंटू आ गया और दोनों को देख लिया जिस पर वह रवि के साथ हाथापाई करने लगा मार से मौखलाये प्रेमी ने पिंटू के चाकू से वार कर दिया चाकू पिंटू के पेट मे लगी जिस पर वह चिल्लाया तो उसके भाई बल्ली व मुकेश तथा पिता मैकू आ गए और प्रेमी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया और लहूलुहान हालत में रवि को घसीट कर घर से बाहर लाये l और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएससी मौदहा लाये जहां चिकित्सकों ने रवि को म्रत घोषित कर दिया वही गम्भीर घायल पिंटू को सदर अस्पताल रेफर कर दिया तो दूसरी ओर प्रेमी के मौत की खबर सुनते ही प्रेमिका ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया यह देख वहां मौजूद परिजनों ने आनंन-फानन में मौदहा के सरकारी अस्पताल ले गए जहां गंभीर अवस्था में देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
Author - Ratnakar singh chauhan
Credit - Janta24x7news

Latest News

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates