Janta 24X7 News

Sep 24, 2026 sonia singh

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाएगा विपक्ष

Form 6 में किए गए बदलाव को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग की है। वहीं चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाएगा विपक्ष
चुनाव आयोग के फॉर्म-6 में किए गए बदलाव को लेकर विवाद और तेज हो गया है। शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए उनके खिलाफ संसद में महाभियोग लाने की बात कही है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए संजय राउत ने दावा किया कि तीन सदस्यीय चुनाव आयोग के भीतर ही ज्ञानेश कुमार की तानाशाही के खिलाफ बगावत हो चुकी है। उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। राउत ने आरोप लगाया कि फॉर्म-6 में ऐसा बदलाव किया गया है, जिसमें नए मतदाताओं से उनके माता-पिता और दादा-दादी के पुराने मतदाता रिकॉर्ड से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं।

राउत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए लोकसभा तथा राज्यसभा में सांसदों के हस्ताक्षर जुटाए जाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कामकाज में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेदों को खारिज करते हुए कहा है कि आयोग के सभी निर्णय तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए।

'आपके दादा और परदादा थे क्या?' संजय राउत का तीखा सवाल
फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि नए मतदाताओं से उनके पूर्वजों के पुराने मतदाता रिकॉर्ड के बारे में क्यों पूछा जा रहा है। उन्होंने इसी संदर्भ में ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उनके दादा और परदादा उस पुराने मतदाता रिकॉर्ड में थे।
Author - Sonia singh
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates