Janta 24X7 News

Nov 18, 2026 Kajal Awasthi

धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- कथा रोकेंगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी, अखिलेश को दिया न्योता

प्रतापगढ़ में श्रीराम कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कथा रोकी गई तो नमाज रोकने की मांग भी उठेगी। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कथा सुनने का न्योता दिया और पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को भारत लाने की बात कही।

धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- कथा रोकेंगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी, अखिलेश को दिया न्योता
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा के बीच दिए गए बयानों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बेंती राजभवन में आयोजित कथा के दौरान उन्होंने धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाने की मांग पर सवाल उठाते हुए ऐसा बयान दिया, जिस पर अब लोगों की नजरें टिक गई हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर श्रीराम कथा को रोका जाएगा तो नमाज रोकने की मांग भी उठ सकती है और इससे व्यवस्था बिगड़ जाएगी। उन्होंने कहा, "कथा कहीं पर भी नहीं रोकी जा सकती है, और अगर कथा भी रोकी जाएगी तो नमाज भी रोकी जाएगी तो फिर व्यवस्था बिगड़ जाएगी। हिंदू जाग गया है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कथाएं चुनाव के लिए नहीं, बल्कि सनातन के लिए होती हैं।

पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को लेकर भी धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विभाजन पूरी तरह होना चाहिए और पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को भारत आ जाना चाहिए। उनके मुताबिक, प्रतापगढ़ की इस रामकथा में 500 पाकिस्तानी हिंदू परिवार भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इस पहल के लिए सभी को साधुवाद दिया।

कथा के दौरान उन्होंने जातिगत भेदभाव पर भी अपनी बात रखी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यादव में माधव और माधव में यादव के दर्शन करते हैं। राम और कृष्ण को एक ही भाव से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि कथा का उद्देश्य समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ना है।

इसके अलावा उन्होंने 21 नवंबर को बांके बिहारी के दर्शन करने जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वहां औरंगजेब की निशानी मिटने और भगवान कृष्ण के भव्य रूप में विराजमान होने का संकल्प लेंगे। कृष्ण को लेकर अपने पुराने बयान पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके तीन घंटे के प्रवचन को तीन मिनट में दिखाया गया। अखिलेश यादव को रामकथा का न्योता दिया । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह नेताओं पर टिप्पणी नहीं करते और अखिलेश यादव भी बहुत अच्छे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को अपनी श्रीराम कथा सुनने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, साथ ही यह भी कहा कि उन्हें पता है कि अखिलेश इस आयोजन में नहीं आ पाएंगे।

इस तरह प्रतापगढ़ की रामकथा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक आयोजनों, सनातन, पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं और अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयानों ने आयोजन को चर्चा में ला दिया है।

#DhirendraKrishnaShastri #BageshwarDham #AkhileshYadav #RamKatha #Pratapgarh #UPNews #SanatanDharma #SamajwadiParty #HinduNews #UttarPradesh #Janta24x7News
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates