Janta 24X7 News

Sep 30, 2026 sonia singh

Lucknow में जलभराव से आफत, मल्लाहीटोला में घरों तक पहुंचा गंदा पानी

लखनऊ के मल्लाहीटोला प्रथम वार्ड में जलभराव ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। हालात इतने खराब हैं कि नाले का गंदा पानी अब सड़कों और गलियों से होते हुए घरों में घुस रहा है। #LucknowNews #Waterlogging #Mallahitola #LucknowNagarNigam #Jalbharav #UPNews #LucknowProblem #LucknowNews #LucknowProblem #Waterlogging #Jalbharav #NagarNigam #UPNews #UttarPradesh #ViralNews #TrendingNews #Janta24x7

Lucknow में जलभराव से आफत, मल्लाहीटोला में घरों तक पहुंचा गंदा पानी
लखनऊ के मल्लाहीटोला प्रथम वार्ड में जलभराव ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। हालात इतने खराब हैं कि नाले का गंदा पानी अब सड़कों और गलियों से होते हुए घरों में घुस रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। जबकि जलभराव के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित है और गंदे पानी के बीच आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।


आपको क्या लगता है की इस समस्या को सिर्फ मौजूदा जलभराव तक सीमित नहीं माना जा सकता। उपलब्ध रिकॉर्ड बताते हैं कि मल्लाही टोला प्रथम वार्ड में जल निकासी और नाली निर्माण से जुड़े कई काम प्रस्तावित या निर्माण प्रक्रिया में हैं। जून 2026 में अखिलेश सिंह के मकान से हरगोविंद अवस्थी के मकान होते हुए कमल रस्तोगी के मकान तक सड़क और नाली निर्माण के लिए टेंडर जारी हुआ था।

वहीं, वार्ड के मिश्रीबाग कैटल क्षेत्र में आरसीसी नाले के निर्माण के लिए करीब 6.31 करोड़ रुपये का टेंडर भी जारी किया गया था। रिकॉर्ड के मुताबिक इस काम की निविदा प्रक्रिया सितंबर 2026 में आगे बढ़ी। इसके अलावा नागरिया ठाकुरगंज स्थित हनुमान शाखा पार्क के पीछे नाली और रास्ते के निर्माण से जुड़ा करीब 1.91 लाख रुपये का काम भी सामने आया है।

22 सितंबर को मल्लाही टोला प्रथम वार्ड में सड़क और नाली निर्माण कार्य के भूमि पूजन और शिलान्यास की जानकारी भी सामने आई थी। यह काम अखिलेश सिंह के मकान से हरगोविंद अवस्थी के मकान होते हुए कमल रस्तोगी के मकान तक प्रस्तावित बताया गया था।

यानी एक तरफ वार्ड में जल निकासी सुधारने के लिए नाली और आरसीसी ड्रेन से जुड़े कामों की प्रक्रिया चल रही है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों को मौजूदा जलभराव से राहत का इंतजार है। सवाल यह है कि जब नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर काम लगातार प्रस्तावित हो रहे हैं, तो फिलहाल लोगों के घरों और गलियों से गंदे पानी की समस्या का तत्काल समाधान कब होगा?

गौरतलब है कि लखनऊ में जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के लिए बड़े स्तर पर परियोजनाएं शुरू करने की बात कही है। इसके बावजूद अलग-अलग इलाकों में जल निकासी को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।

स्थानीय लोगों की मांग साफ है — नालियों की तत्काल सफाई हो, जलभराव वाले इलाकों से पानी निकाला जाए और ऐसी व्यवस्था की जाए कि अगली बारिश में लोगों को दोबारा इसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
Author - Sonia singh
Credit - Janta 24X7 News

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates