Janta 24X7 News

Sep 19, 2026 Vivek chaudhary

UPPSC PCS Mains 2025 Interview Schedule जारी, 28 सितंबर से 2,297 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू

UPPSC PCS Mains 2025 Interview Schedule जारी हो गया है। 812 पदों के लिए 2,297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल हुए हैं। इंटरव्यू 28 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक होंगे।

UPPSC PCS Mains 2025 Interview Schedule जारी, 28 सितंबर से 2,297 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू
UP PCS Mains 2025 Interview News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS Mains 2025 के सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार साक्षात्कार प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

PCS 2025 भर्ती में 812 पदों के लिए कुल 2,297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इंटरव्यू दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी।

UPPSC के अनुसार सफल अभ्यर्थी 22 सितंबर 2026 से इंटरव्यू लेटर और जरूरी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर के अनुसार निर्धारित तारीख और समय पर इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

PCS Mains 2025 की लिखित परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित हुई थी। मुख्य परीक्षा में 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
Author - Vivek chaudhary
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates