Janta 24X7 News

Nov 18, 2026 Kajal Awasthi

राजा भैया के घर रामकथा, पत्नी भान्वी सिंह की एंट्री को लेकर बढ़ा विवाद

प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में आयोजित श्रीराम कथा के बीच राजा भैया की पत्नी भान्वी सिंह की एक पोस्ट ने नया सवाल खड़ा कर दिया है। भान्वी सिंह ने कथा में शामिल होने की इच्छा जताते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें इस धार्मिक आयोजन में आने से रोक रहे हैं।

 राजा भैया के घर रामकथा, पत्नी भान्वी सिंह की एंट्री को लेकर बढ़ा विवाद
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में चल रही श्रीराम कथा अब एक पारिवारिक चर्चा को लेकर भी सुर्खियों में आ गई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के बीच कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भान्वी कुमारी सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

भान्वी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि बेंती राजभवन उनकी ससुराल है और वहां आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होने की उनकी हार्दिक इच्छा है। उन्होंने बाबा बागेश्वर के दर्शन करने और प्रभु श्रीराम की कथा सुनने की इच्छा जताई। साथ ही राजा भैया से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर देने की अपील भी की।

इस पोस्ट के बाद भान्वी सिंह ने बातचीत में दावा किया कि कुछ लोग उन्हें कथा में शामिल होने से रोक रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया। उनके इस बयान के बाद अब चर्चा इस बात की है कि आखिर ऐसा कौन है जो उन्हें अपने ही ससुराल में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से रोक रहा है?

बता दें कि बेंती राजभवन में 17 से 19 नवंबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। वहीं, 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दिव्य दरबार प्रस्तावित है। इस आयोजन में 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के शामिल होने की भी संभावना जताई गई है।

फिलहाल भान्वी सिंह की पोस्ट और उनके आरोपों ने श्रीराम कथा के आयोजन के बीच एक अलग ही चर्चा छेड़ दी है। अब सवाल यही है कि क्या भान्वी सिंह इस कथा में शामिल हो पाएंगी और उनके आरोपों पर राजा भैया की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आएगी?

#RajaBhaiya #BhanviSingh #DhirendraKrishnaShastri #BageshwarDham #ShriramKatha #Kunda #Pratapgarh #UPNews #UttarPradeshNews #RajaBhaiyaNews #Janta24x7News
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates