Janta 24X7 News

Nov 17, 2026 Kajal Awasthi

यूपी चुनाव 2027 में उतरेंगे चिराग पासवान! गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ किया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर फैसला चुनाव नजदीक आने पर होगा।

यूपी चुनाव 2027 में उतरेंगे चिराग पासवान! गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने लखनऊ में यूपी चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति स्पष्ट की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

चिराग पासवान ने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव में समय है और फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता संगठन के विस्तार के साथ-साथ पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय उनकी प्राथमिकता सिर्फ पार्टी के संगठन को मजबूत करना और लोगों तक पार्टी की सोच पहुंचाना है।

वहीं, जब उनसे उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव के दौरान गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गठबंधन होगा या नहीं, इसका फैसला चुनाव नजदीक आने पर किया जाएगा। फिलहाल पार्टी संगठन विस्तार और अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।

चिराग पासवान के इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला करती है और किस राजनीतिक दल के साथ गठबंधन की संभावना बनती है।#ChiragPaswan #LJPR #UPElection2027 #UttarPradesh #UPPolitics #LucknowNews #BiharPolitics #RamVilasPaswan #PoliticalNews #Election2027 #AlliancePolitics #HindiNews #LatestNews #Janta24x7News
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates