Janta 24X7 News

May 02, 2026 Vivek chaudhary

पुणे में मानवता शर्मसार: 65 साल के बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पत्थर से कुचलकर की हत्या Janta24x7news

महाराष्ट्र के पुणे जिले की भोर तहसील में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नानी के घर छुट्टियां बिताने आई 4 साल की मासूम बच्ची के साथ 65 वर्षीय बुजुर्ग भीमराव कांबले ने बलात्कार के बाद उसकी पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे में मानवता शर्मसार: 65 साल के बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पत्थर से कुचलकर की हत्या Janta24x7news
पुणे के भोर तहसील के नसरापुर गांव में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक 4 साल की बच्ची गर्मी की छुट्टियां मनाने अपनी नानी के घर आई थी। शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जब वह घर के बाहर खेल रही थी, तब पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय भीमराव कांबले ने उसे बहला-फुसलाकर अपने मवेशियों के तबेले में ले गया।
​आरोपी ने वहां मासूम के साथ हैवानियत की और पकड़े जाने के डर से पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने सबूत मिटाने के लिए बच्ची के शव को तबेले में रखे गाय के गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया। काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान आरोपी बच्ची को ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद तबेले से उसका शव बरामद हुआ।
​इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया है। स्थानीय निवासियों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर 'चक्काजाम' कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस ने आरोपी भीमराव कांबले को हिरासत में ले लिया है और पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Author - Vivek chaudhary
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates