Janta 24X7 News

Jun 30, 2026 janta24x7news

रामलला दर्शन से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का एक्शन, नजरबंदी के बावजूद अयोध्या पहुंचे सांसद किशोरी लाल शर्मा

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच कांग्रेस नेताओं के अयोध्या दौरे से पहले पुलिस ने कई नेताओं को नजरबंद किया। इसके बावजूद अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह पुलिस को चकमा देकर अयोध्या पहुंच गए।

रामलला दर्शन से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का एक्शन, नजरबंदी के बावजूद अयोध्या पहुंचे सांसद किशोरी लाल शर्मा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच उत्तर प्रदेश की सियासत और गरमा गई है। कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले पुलिस ने कई नेताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें नजरबंद करने की कोशिश की। हालांकि, अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह पुलिस की निगरानी से बचते हुए अयोध्या पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों नेता देर रात अयोध्या पहुंचे और एक होटल में रुके। इसके बाद पुलिस होटल पहुंची और उनसे संपर्क करने की कोशिश की। फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार विपक्षी नेताओं को उनके आराध्य भगवान राम के दर्शन करने से रोक रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे अयोध्या में सतर्कता बढ़ा दी है।

इधर प्रयागराज में भी कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के आवास के बाहर पुलिस तैनात रही। बताया जा रहा है कि उन्हें भी अयोध्या जाने से रोकने के प्रयास किए गए। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी नजरबंद किए जाने की खबर सामने आई थी।

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ-साथ राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद को लेकर अपनी बात रखने की तैयारी में था। प्रतिनिधिमंडल में अजय राय, किशोरी लाल शर्मा, तनुज पुनिया, राकेश राठौर, उज्ज्वल रमण सिंह, वीरेंद्र चौधरी, एपी गौतम, मीता गौतम और दीपक सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर पहले से जारी राजनीतिक विवाद के बीच कांग्रेस का यह दौरा और पुलिस की कार्रवाई अब प्रदेश की राजनीति में नया मुद्दा बन गई है।
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates