Janta 24X7 News

Jun 24, 2026 janta24x7news

Lucknow Fire Tragedy: 15 मौतों का जिम्मेदार कौन? फायरमैन का बड़ा दावा, बोला- मेरा एनकाउंटर भी हो सकता है

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 युवाओं की दर्दनाक मौत के बाद एक फायरमैन का वीडियो वायरल हो रहा है। फायरमैन ने हादसे के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए बड़ा दावा किया है। वहीं एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Lucknow Fire Tragedy: 15 मौतों का जिम्मेदार कौन? फायरमैन का बड़ा दावा, बोला- मेरा एनकाउंटर भी हो सकता है
लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में 15 युवाओं की मौत के बाद अब हादसे को लेकर नए खुलासे सामने आने लगे हैं। घटना की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं सोशल मीडिया पर एक फायरमैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस दर्दनाक हादसे के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

वीडियो में खुद को फायरमैन बताने वाले जितेंद्र राठौड़ का दावा है कि अलीगंज अग्निकांड का वास्तविक दोषी लखनऊ का मुख्य अग्निशमन अधिकारी है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े अधिकारी बच निकलते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निलंबित एफएसओ कमलेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच और वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जितेंद्र राठौड़ ने वीडियो में भावुक होते हुए कहा कि 15 बच्चों की मौत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। उन्होंने दावा किया कि अपनी बात सामने रखने के कारण उन्हें कार्रवाई का डर है और यहां तक कि उनका एनकाउंटर भी कराया जा सकता है।

गौरतलब है कि इस मामले में सरकार ने चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि जिस इमारत में कोचिंग सेंटर, गेमिंग जोन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं, वहां फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भवन में न तो आग बुझाने की समुचित व्यवस्था थी और न ही आपातकालीन निकास का कोई प्रभावी रास्ता मौजूद था।

फिलहाल एसआईटी जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस दर्दनाक हादसे के लिए भवन मालिक, संस्थान संचालक, फायर विभाग या कोई अन्य पक्ष जिम्मेदार है।
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates