Janta 24X7 News

Jun 25, 2026 janta24x7news

2027 से पहले BJP का नया पावर सेंटर! योगी-धर्मपाल की चली, पंकज चौधरी का कितना दबदबा?

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपनी नई संगठनात्मक टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में OBC और दलित नेताओं को खास तवज्जो दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संगठन महामंत्री धर्मपाल के करीबी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। आखिर नई टीम में किसका कितना दबदबा है और मिशन 2027 के लिए बीजेपी ने क्या रणनीति बनाई है? जानिए इस रिपोर्ट में।

2027 से पहले BJP का नया पावर सेंटर! योगी-धर्मपाल की चली, पंकज चौधरी का कितना दबदबा?
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी नई संगठनात्मक टीम का ऐलान कर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 18 मंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

नई टीम में सबसे ज्यादा फोकस OBC और दलित समाज पर दिखाई देता है, जिसे समाजवादी पार्टी के PDA फार्मूले की काट के रूप में देखा जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संगठन महामंत्री धर्मपाल के करीबी नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।

गोरखपुर से विनोद राय, अवध में अवधेश द्विवेदी, काशी में अशोक चौरसिया, कानपुर में शिवदयाल साहू, ब्रज में पूरन लाल लोधी और पश्चिमी यूपी में नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा संजय राय, राजेश चौधरी, अभिजात मिश्रा, दिलीप पटेल और गीता शाक्य जैसे नेताओं को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह की संगठन में एंट्री और पूर्व मंत्री सुरेश राणा की वापसी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या यह नई टीम 2027 में बीजेपी को फिर सत्ता तक पहुंचाने में मदद करेगी? क्या OBC और दलित समीकरण बीजेपी के लिए गेमचेंजर साबित होंगे? और क्या संगठन पर योगी आदित्यनाथ की पकड़ पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है?
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates